झारखंड लोकसेवा आयोग-जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन आज 11वें दिन भी जारी है। कल शाम प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए भर्ती आयोगों में भ्रष्टाचार और परिवारवाद के आरोप लगाए हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति छात्रों से बातचीत करेगी और एक से तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र…
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…