बिज़नेस

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने तीन लाख से अधिक एमएसएमई ऋण स्वीकृत किए

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने वर्ष 2025 में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए डिजिटल फुटप्रिंट पर आधारित क्रेडिट असेसमेंट मॉडल (सीएएम) लॉन्च किया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) द्वारा डिजिटल क्रेडिट अंडरराइटिंग कार्यक्रमों के तहत 1 अप्रैल से 31 दिसंबर, 2025 के बीच 52,300 करोड़ रुपये से अधिक के 3.96 लाख से अधिक एमएसएमई ऋण आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।

यह क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल इकोसिस्टम में उपलब्ध डिजिटल रूप से प्राप्त और सत्यापन योग्य डेटा का लाभ उठाता है और सभी ऋण आवेदनों के लिए वस्तुनिष्ठ निर्णय लेने और विद्यमान बैंक खाते वाले (ईटीबी) और नए बैंक खाते वाले (एनटीबी) दोनों एमएसएमई उधारकर्ताओं के लिए मॉडल-आधारित सीमा मूल्यांकन का उपयोग करके एमएसएमई ऋण मूल्यांकन के लिए स्वचालित प्रक्रियाएं तैयार करता है।

इस मॉडल द्वारा डिजिटल फुटप्रिंट्स का उपयोग केवाईसी प्रमाणीकरण, मोबाइल और ईमेल सत्यापन, जीएसटी डेटा विश्लेषण, बैंक स्टेटमेंट विश्लेषण (अकाउंट एग्रीगेटर का उपयोग करके), आईटीआर सत्यापन और क्रेडिट सूचना कंपनियों (सीआईसी) के डेटा का उपयोग करके उचित जांच पड़ताल, धोखाधड़ी की जांच आदि के लिए किया जाता है।

ऐसे मॉडलों के उपयोग से एमएसएमई को मिलने वाले लाभों में ऑनलाइन माध्यम से कहीं से भी आवेदन जमा करना, कागजी कार्रवाई और शाखाओं तक जाने में कमी, डिजिटल माध्यम से तत्काल सैद्धांतिक स्वीकृति, ऋण प्रस्तावों का सुचारू प्रसंस्करण, संपूर्ण प्रक्रिया (एसटीपी), टर्नअराउंड टाइम (टीएटी) में कमी, वस्तुनिष्ठ डेटा/लेनदेन व्यवहार और क्रेडिट इतिहास के आधार पर ऋण निर्णय और सीजीटीएमएसई जैसी क्रेडिट गारंटी योजनाओं का एकीकरण शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

13 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

13 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

13 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

15 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

15 घंटे ago