पंजाब में मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन.सी ने लोकसभा चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। राज्य में सभी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र तैयार लिए गए हैं।
राज्य में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 4 मई अंतिम तारीख थी और जमा करवाये गए आवेदनों पर 14 मई तक निर्णय लिया गया। सूची के अनुसार अब मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 14 लाख 61 हज़ार 739 है। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 86 हजार 726 पुरुष, 1 करोड़ 1 लाख 74 हजार 240 महिला और 773 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष आयु के बीच के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 38 हजार 715 हैं जोकि पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तरह एक लाख 89 हजार 855 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 718 है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं…
भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक 24 अगस्त 2026 को ब्यूनस आयर्स के…
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ…