सिक्किम आज 49वां राज्य दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1975 में सिक्किम का 22वें राज्य के रूप में भारत में विलय हुआ था। इसके लिए संसद ने संवैधानिक संशोधन किया था।
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम वासियों को बधाई दी है और कहा है कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में विलय के बाद सिक्किम ने महत्वपूर्ण प्रगति की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने टिकाऊ जीवनशैली तथा कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सिक्किम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है।”
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं…
भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक 24 अगस्त 2026 को ब्यूनस आयर्स के…
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ…