खेल

आईपीएल क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स फाइनल ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया, फाइनल में RCB होगी भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच गई है। पंजाब किंग्स ने कल रात क्वालीफायर टू मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए।

पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाकर जीत का लक्ष्‍य हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक और नाबाद 87 रन बनाए जबकि नेहाल वढे़रा ने 48 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस जीत के बाद पंजाब किंग्स कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ंत में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

12 सेकंड ago

सीडीएससीओ-इंडिया एआई स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन आरंभ करने की घोषणा की

इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…

7 मिनट ago

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रथम…

10 मिनट ago

लोकसभा और राज्यसभा ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया

जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 को लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया…

15 मिनट ago

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

13 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

13 घंटे ago