आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 2 जून 2025

अर्थव्यवस्था को जीएसटी का बूस्टर डोज, लगातार दूसरे महीने जीएसटी संग्रह दो लाख करोड़ के पार होने को दैनिक जागरण और अमर उजाला ने प्रमुखता दी है।

जनसत्ता का कहना है- महंगाई के चार फीसद के लक्ष्य से नीचे बने रहने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में शून्य दशमलव दो पांच प्रतिशत की कटौती कर सकता है। पत्र के अनुसार इससे अमरीका के आयात शुल्क बढ़ाने से उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितता के बीच वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

यूक्रेन द्वारा रूस के 41 विमान तबाह किये जाने को दैनिक भास्कर सहित कई अखबारों ने पहले पन्ने पर दिया है। पत्र ने लिखा है- रूस ने 472 ड्रोन और सात मिसाइलें दागी, 12 यूक्रेनी सैनिक मरे।

हिन्दुस्तान की सुर्खी है- परमाणु विकिरण से बचाएगी स्वदेशी एंटीडोट। डीआरडीओ प्रयोगशाला ने विकसित किया, दवा नियामक ने भी मंजूरी दी। विदेश पर निर्भरता होगी कम।

राजस्थान पत्रिका ने सराहनीय पहल शीर्षक से लिखा है- तमिलनाडु में आंगनवाड़ी की शिक्षिका जैलानी ने मोबाइल की लत से उबार कर लौटाया कई मासूमों का बचपन। गायन शैली में समझाती हैं पाठ, अभिभावकों के चेहरे भी खिले।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago