भारत

पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया, हरियाणा पुलिस ने सीमेंटेड बैरिकेड्स हटाने शुरू किए

पंजाब सरकार ने कल शाम अभियान चलाकर हरियाणा के साथ लगे शंभू और खनौरी चेक पॉइंट से प्रदर्शनकारी किसानों को हटा दिया। सरकार ने भारी पुलिस बल की तैनाती कर किसानों के अस्थायी ढांचों को भी ध्वस्त कर दिया। हमारे संवाददाता ने बताया कि फसलों पर एमएसपी को कानूनी रूप दिये जाने के साथ ही कुछ अन्य मांगों को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों चेक पॉइंट एक वर्ष से बंद थें। चेक पॉइंट बंद होने से दिल्ली-अमृतसर राजमार्ग पर यातायात बाधित हो रही थी।

खनौरी में सड़क साफ करने के अभियान का नेतृत्व पटियाला रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक मंदीप सिंह सिद्धू और शंभू में पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने किया। उन्होंने दोनों चेक पॉइंट पर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों से अनुरोध किया कि वे हिरासत में लिए जाने से पहले स्थान छोड़ दें। हालांकि, पुलिस को कुछ प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की मौजूदगी में एक साल से अधिक समय से सड़क पर लगे बैरिकेड्स, वाहनों और अस्थायी ढांचों को हटाकर सड़क साफ करने का अभियान जारी रखा। यह कार्रवाई कल शाम चंडीगढ़ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल की इन किसानों के साथ बैठक के बाद की गई।

पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर के पंजाब की तरफ बचे हुए अस्थायी ढांचों को हटाने का काम भी फिर से शुरू कर दिया है। हरियाणा पुलिस ने भी बैरिकेड हटाने शुरू कर दिये हैं। शंभू-अंबाला रोड को साफ करने के लिए कंक्रीट के अवरोधों को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। ये मार्ग पिछले एक वर्ष से बंद है।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

4 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

6 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

6 घंटे ago