कतर के अधिकारियों ने बुधवार को दोहा स्थित भारतीय दूतावास को गुरु ग्रंथ साहिब के दो सरूप सौंप दिए, जो एक भारतीय नागरिक से जब्त किए गए थे। यह मामला बिना मंजूरी के धार्मिक प्रतिष्ठान चलाने से जुड़ा है। ‘सरूप’ पवित्र ग्रंथ की एक भौतिक प्रति है, जिसका विश्व भर में सिख समुदाय द्वारा सम्मान किया जाता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 23 अगस्त को कहा था कि भारत ने गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां जब्त किए जाने का मामला कतर के समक्ष उठाया है और इस मामले को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “कतर प्राधिकारियों ने आज दोहा स्थित हमारे दूतावास को श्री गुरु ग्रंथ साहिब (दो सरूप) सौंप दिए हैं, जो बिना मंजूरी के धार्मिक प्रतिष्ठान चलाने से संबंधित एक मामले में एक भारतीय नागरिक से लिए गए थे। हम इसके लिए कतर सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।” इसमें कहा गया है, “हम कतर या अन्य देशों में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे सभी मामलों में स्थानीय कानूनों और नियमों का ईमानदारी से पालन करें।”
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…