भारत

भारतीय गुणवत्ता परिषद ने ड्रोन के प्रकार प्रमाणन के लिए प्रमाणन निकाय के रूप में राष्ट्रीय परीक्षण शाला, गाजियाबाद को स्वीकृति दी

मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) के लिए प्रमाणन योजना के एक हिस्से के रूप में, राष्ट्रीय परीक्षण शाला (एनटीएच), उत्तरी क्षेत्र, गाजियाबाद को ड्रोन के प्रकार प्रमाणन के लिए प्रमाणन निकाय के रूप में भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) द्वारा अनंतिम रूप से मंजूरी दी गयी है। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर केंद्र सरकार के ड्रोन नियम 2021 के अंतर्गत एक मजबूत और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी ड्रोन इको-सिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में किये जा रहे प्रयास के अनुरूप है।

इस जिम्मेदारी के अनुरूप, राष्ट्रीय परीक्षण शाला (एनटीएच) के ऑडिटरों की एक टीम चरण-2 (ऑनसाइट) मूल्यांकन करने के लिए 11 से 12 सितंबर 2024 तक मेसर्स विमान एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज, नोएडा का दौरा करेगी। इस जांच का उद्देश्य कृषि क्षेत्र की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए कृषि ड्रोन मॉडल कृषिराज 1.0 के लिए उनके डी1 अनुप्रयोग का मूल्यांकन करना है। यह मूल्यांकन ड्रोन नियम 2021 के अंतर्गत भारत में संचालित होने वाले ड्रोन के लिए अनिवार्य शर्त और प्रकार प्रमाणन हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनटीएच की गाजियाबाद शाखा यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है कि भारत में निर्मित ड्रोन सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रदर्शन के उच्चतम मानकों का पालन करें।

यूएएस के लिए प्रमाणन योजना के एक हिस्से के रूप में, एनटीएच को उपयुक्त राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन मॉडल का मूल्यांकन करने का काम सौंपा गया है। यह पहल भारत को ड्रोन प्रौद्योगिकी के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने और कृषि, स्वास्थ्य सेवा, रसद और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को सुरक्षित और प्रमाणित ड्रोन समाधानों का समर्थन करने के सरकार के विजन के अनुरूप है। राष्ट्रीय परीक्षण शाला (एनटीएच) प्रमाणन प्रक्रिया के लिए 1.5 लाख रुपये के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शुल्क पर अपनी ड्रोन प्रमाणन सेवाएं प्रदान कर रहा है, जो ड्रोन उद्योग में सबसे कम है। यह कम लागत वाली संरचना भारत के ड्रोन क्षेत्र में नवाचार और विकास का समर्थन करने के लिए एनटीएच की कटिबद्धता को दर्शाती है।

इसके अलावा, एनटीएच ने इस उद्योग में अपने साथियों की तुलना में प्रमाणन प्रक्रिया में इस चरण को बहुत तेज़ रफ्तार से हासिल किया है, जो ड्रोन प्रौद्योगिकी प्रमाणन में उसकी दक्षता और विशेषज्ञता को दर्शाता है। राष्ट्रीय परीक्षण शाला, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख परीक्षण और गुणवत्ता की गारंटी देने वाला संस्थान है, जिसका देश के औद्योगिक विकास का समर्थन करने का एक लंबा इतिहास है। 1912 में स्थापित, एनटीएच ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण, कैलीब्रेशन और गुणवत्ता मूल्यांकन सेवाएं प्रदान करते हुए कई क्षेत्रों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।

ड्रोन प्रमाणन में अपनी नई जोड़ी गई क्षमता के साथ, एनटीएच देश की “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” पहलों को और मजबूत कर रहा है, यह सुनिश्चित करके कि घरेलू ड्रोन प्रौद्योगिकियां अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करें। विमान एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज में ऑनसाइट मूल्यांकन कठोर जांच प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एनटीएच की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे ड्रोन उद्योग को देश की अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां विकसित करने में मदद मिलती है।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

9 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

9 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

9 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

9 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

9 घंटे ago