insamachar

आज की ताजा खबर

Rabi Lamichhane, Chairman of Nepal Rastriya Swatantra Party, met with PM Narendra Modi today.
भारत

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह रबी लामिछाने के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य करने की इच्छा का स्वागत करते हैं और पूरी तरह से उसका समर्थन करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेपाल ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अंतर्गत एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं उनके इस संकल्प का स्वागत करता हूं और एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा से पूरी तरह सहमत हूं।

नेपाल हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला भागीदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *