बेंगलुरु की एक अदालत ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि से जुडे मामले में सशर्त जमानत दे दी है। राज्य की पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार को 40 प्रतिशत की सरकार बताने के मामले में राहुल गांधी अदालत में पेश हुए। भाजपा विधान परिषद सदस्य बी. एस. केशवप्रसाद ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा सरकार पर भ्रष्ट होने का झूठा आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या और उप मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को भी इस मामले में जमानत मिल गयी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…