उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिक्त पडे सरकारी पदों को भरने और लम्बित नियुक्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य में बार-बार हो रही बिजली कटौती बंद करने के लिए भी कहा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में विपक्ष ने बेरोजगारी, सरकारी रिक्तियों को भरने में तत्परता की कमी, पेपर लीक और बार-बार बिजली कटौती का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। कल एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभागों में रिक्त पडे पदों के संबंध में प्रस्ताव संबंधित चयन आयोग को भेजने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने यह भी निर्देश दिया कि नये गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत से पहले गन्ना किसानों को पिछले सत्र का पूरा बकाया भुगतान किया जाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…