भारत

मणिपुर के दौरे पर राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

राहुल गांधी आज से मणिपुर दौरे पर हैं। इससे पहले वो सिलचर हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से मणिपुर के जिरीबाम जाएंगे। लेकिन उससे पहले उन्होंने फुलेरताल में एक राहत शिविर का दौरा किया जहां असम में बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे हैं। असम में करीब 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

मणिपुर में पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पूर्वोत्तर राज्य का यह राहुल गांधी का तीसरा दौरा होगा और बतौर विपक्ष का नेता पहला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिरीबाम जिले में कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे और फिर सिलचर हवाई अड्डे जाएंगे और वहां से इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे।

इंफाल से वो आदिवासी बहुल जिले चूड़ाचांदपुर का दौरा करेंगे, जहां वे राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत करेंगे। चुराचांदपुर से वह सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरांग जाएंगे और कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। वो इंफाल में राज्यपाल अनुसुइया उइके के साथ एक बैठक भी करेंगे और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से ही की थी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर शौचालय सुविधाओं और पार्किंग स्थलों के उन्नयन, रखरखाव एवं स्मार्ट निगरानी के लिए दिशानिर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…

8 घंटे ago

इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ाई

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…

8 घंटे ago

भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…

10 घंटे ago