भारत

थाईलैंड के ताक प्रांत में भारत और थाईलैंड के बीच चल रहा है संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-2024’

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास मैत्री-2024 थाईलैंड के ताक प्रांत में चल रहा है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

रक्षा जनसम्पर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों देशों की सैनिक टुकड़ियां कठोर प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रही हैं। इस दौरान उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

सैन्य अभ्यास मैत्री-2024 इस महीने की 15 तारीख तक चलेगा। इसका उद्देश्य भारत और थाईलैंड की सेना के बीच परिचालन तालमेल को और बढ़ाना है। यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और शांति को बढ़ावा देने में निकट सहयोग की दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान के बालोतरा में लगभग एक लाख 6 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के बालोतरा में लगभग एक लाख 6 हजार करोड़…

8 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई…

29 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का…

2 घंटे ago

पायरेसी की खबरों को देखते हुए सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया

व्यापक पायरेसी की खबरों को देखते हुए सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी…

2 घंटे ago

सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल किया

सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए प्याज की खरीद मूल्य में 13 प्रतिशत की…

2 घंटे ago