भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दो वंदे भारत स्लीपर रेलगाडियां जल्द ही शुरू की जाएंगी। उन्‍होंने कल नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पहली ट्रेन ने सभी परीक्षण और ट्रायल रन पास कर लिए है। अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि दूसरी ट्रेन के अगले महीने के मध्य तक परीक्षण पूरे कर लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रात भर की यात्रा के दौरान नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए दोनों तरफ से इन रेलगाडि़यों को एक साथ शुरू करना होगा। इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थि‍त थे।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को इंटीग्रल कोच फ़ैक्टरी में तैयार किया गया है, जिसमें 16 कोच होंगे। यात्रियों को इस ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर में सफर करने की सुविधा मिलेगी। इस रेलगाड़ी में एक हजार एक सौ 28 यात्री, यात्रा कर सकेंगे और इसकी अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

रेल मंत्री ने आगामी त्योहारों के दौरान पहली अक्टूबर से 15 नवंबर तक बारह हज़ार विशेष ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की।

इस साल 12000 स्पेशल ट्रेन का टारगेट लिया तो मैं बहुत सेटिस्फेक्शन के साथ कहना चाहूंगा 12000 में से 10000 ट्रेंस इवन बिफोर पीक रश अक्टूबर कम्स उससे पहले नोटिफाई हो जाना यह रेलवे के इतिहास में कभी नहीं हुआ। करीब 150 ट्रेंस होंगी जो की टोटली अनरिजर्व्ड होंगी, जो की लास्ट मिनट पर मूवमेंट के लिए चलेगी और 50 और गाड़ियां नोटिफाई हो जाएगी आने वाले दो-तीन दिन के अंदर-अंदर। फस्ट अक्तूबर से स्पेशल ट्रेन्स का मूवमेंट चालू होता है, जो की चलेगा करीब-करीब 15th नवंबर तक।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago