आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 सितम्बर 2025

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प के फिर बिगडे बोल, कहा-रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर रहे भारत और चीन। हरिभूमि सहित कई अखबारों की सुर्खी है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- दूसरी बार अमरीका के राष्‍ट्रपति बनने के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र में ट्रम्‍प का पहला भाषण, यूक्रेन युद्ध पर ट्रम्‍प ने दुनिया को कोसा, लेकिन रूस पर कार्रवाई को लेकर चुप।

पहली बार देश से बाहर भारतीय प्राइवेट कंपनी बनाएगी बख्‍तरबंद वाहन, राजनाथ ने मोरक्‍को में किया टाटा एडवांस सिस्‍टम के संयंत्र का उद्घाटन दैनिक जागरण की खबर है।

71वें फिल्‍म पुरस्‍कार के आयोजन की खबर सभी समाचार पत्रों ने प्रकाशित की है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- शाहरूख खान पहली बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार से सम्‍मानित। देश बन्‍धु की सुर्खी है- मोहनलाल को मिला दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार।

पंजाब से लेकर गुजरात तक मानसून वापसी की राह पर, कोलकाता में मूसलाधार बारिश, 10 की मौत जनसत्ता में है। वीर अर्जुन लिखता है- कोलकाता में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, हवाई, रेल और सड़क परिवहन प्रभावित।

राजस्‍थान पत्रिका ने सुधार शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की है- प्‍लेसमेंट एजेंसियों पर लगेगी लगाम, शोषण से होगी मुक्ति, प्राइवेट प्‍लेसमेंट एजेंसी रेगुलेशन बिल लाने की तैयारी।

चार गुना तेजी से गर्म हो रहा उत्तरी ध्रुव में आर्कटिक, बर्फ का आकार घटकर न्‍यूनतम स्‍तर पर।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

2 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

2 घंटे ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

2 घंटे ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

2 घंटे ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

2 घंटे ago