भारत

रेलवे ने आईआरसीटीसी के माध्यम से वंदे भारत ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजनों की सेवा शुरू की

रेलवे ने आईआरसीटीसी के माध्यम से वंदे भारत ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजनों की सेवा शुरू की है, ताकि स्थानीय जायके के साथ यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके। इस पहल से यात्री देश के विविध व्‍यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

यात्री 20101/20102 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में महाराष्ट्र के कंदा पोहा, दक्षिण भारतीय डोन्डाकाया करम पोडी फ्राई और आंध्र प्रदेश के आंध्र कोडी कुरा का स्वाद ले सकते हैं। गुजराती व्यंजन जैसे मेथी थेपला 20901 एमएमसीटी-जीएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस में और मसाला लौकी 26902 एसबीआईबी-वीआरएल वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसी जा रही हैं। यात्री ओडिशा की आलू फुलकोपी का आनन्‍द 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में ले सकते हैं।

सफेद चावल, पचक्का चेरुपयार मेझुक्कू पेराती, कडाला करी, केरल पराठा, सादा दही और अप्पम के साथ पलाडा पायसम सहित केरल का पारंपरिक व्यंजन 20633/34 कासरगोड-त्रिवेंद्रम वंदे भारत एक्सप्रेस और 20631/32 मैंगलोर-त्रिवेंद्रम वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध है, जबकि पश्चिम बंगाल का कोशा पनीर 20872 पर परोसा जा रहा है। यात्री आरओयू-एचडब्‍ल्‍यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस और 22895 एचडब्‍ल्‍यूएच-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में आलू पोटोल भाजा का स्‍वाद ले सकते हैं। चंपारण पनीर जैसे बिहार के विशिष्ट व्यंजन 22349 पीएनबीई-आरएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस पर परोसे जा रहे हैं, जबकि चंपारण चिकन 22348 पीएनबीई-एचडब्ल्यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपलब्ध है।

अंबल कद्दू और जम्मू चना मसाला सहित डोगरी व्यंजन रेलगाडी 26401-02 और 26403-04 में परोसे जा रहे हैं, और टमाटर चमन और केसर फिरनी आदि कश्‍मीरी व्‍यंजन रेलगा‍ड़ी 26401/02 और 26403/04 एसवीडीके-सिना वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसी जा रही हैं।

महाराष्ट्र का मसाला उपमा 22229 सीएसएमटी-एमएओ वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध है, जबकि पश्चिम बंगाल का मुर्गिर झोल 22302 एनजेपी-एचडब्ल्यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा जा रहा है।

इस पहल के माध्यम से रेलवे भारत की समृद्ध पाक विविधता के साथ रेल यात्राओं को यादगार और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना रही है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

5 मिनट ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

9 मिनट ago

NHAI ने NH-48 पर जयपुर बाईपास जंक्शन के पास अंडरपास और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए अनुबंध पत्र (एलओए) जारी किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजस्थान में दिल्ली-जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर जयपुर बाईपास जंक्शन…

11 मिनट ago

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

7 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

7 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

7 घंटे ago