भारतीय रेलवे ने पिछले छत्तीस दिनों में चार हजार पांच सौ 21 विशेष ट्रेनें चलाकर 65 लाख यात्रियों को सेवाएं प्रदान कीं। रेलवे छठ पूजा के मद्देनजर कल से 11 नवम्बर तक प्रतिदिन 160 विशेष रेलगाडि़यां चलाएगा। यह रेलगाडि़यां त्योहारों के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को संभालने में व्यापक क्षमता सुनिश्चित करेंगी। स्थानीय मांग पूरा करने के लिए आवश्यकतानुसार समस्तीपुर, दानापुर और अन्य मंडलों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की भी घोषणा की गई है।
रेलवे ने पिछले सोमवार को एक करोड़ 20 लाख से अधिक यात्रियों को सेवाएं प्रदान की। यह एक दिन में यात्रा करने वाले यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। पश्चिमी रेलवे की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 लाख से अधिक आरक्षित और एक करोड़ से अधिक अनारक्षित गैर-उपनगरीय यात्रियों ने सोमवार को रेल सेवाओं का उपयोग किया, जो इस वर्ष सबसे अधिक है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…