आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 7 नवंबर 2024

अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में डॉनल्‍ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत को सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। दैनिक जागरण लिखता है- अमेरिका में फिर चला ट्रंप कार्ड, रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में बहुमत, 20 जनवरी को लेंगे शपथ, चुनौतियों के बीच भारत से रिश्‍तों की लिखी जाएगी नई इबारत। केंद्र सरकार द्वारा मध्‍यम वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्‍मी योजना की खबर को अखबारों ने विस्‍तार से दिया है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- शीर्ष संस्‍थानों के लिए तीन फीसदी छूट पर शिक्षा ऋण, आठ लाख से कम आय वाले परिवार पात्र होंगे।

दैनिक जागरण ने पंचायतीराज मंत्रालय की अनूठी पहल पर सुर्खी दी है- आईआईटी जैसे संस्‍थानों में पढेंगे पंचायतकर्मी, ग्रामीण विकास से संबंधित एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रति अभ्‍यर्थी दस लाख रूपये तक खर्च करेगी सरकार। आज राष्‍ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर अमर उजाला लिखता है- देश में सबसे ज्‍यादा पाए जाते हैं स्‍तन, सर्वीकल और ओरल कैंसर। रोकथाम के लिए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बना कार्यक्रम, आशा वर्कर घर-घर जाकर करेंगी कैंसर के लक्षणों की पहचान।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

9 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

11 घंटे ago