रेलवे ने देशभर के 60 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत रेलवे अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए विशेष मौकों पर भीड़ नियंत्रण के लिए कार्य करेगा।
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय पीक सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए लिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके सुचारू आवागमन की निगरानी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस बीच, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगले एक सप्ताह तक, शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक, प्लेटफार्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। यह निर्णय यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। वहीं, प्रयागराज से पवित्र संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी के लिए कल प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से तीन सौ अडतीस विशेष रेलगाडियां संचालित की गईं।
असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से…
अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5 दशमलव 8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप…
आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीकी विमानों को गिराए जाने का…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशाला -…