रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ के बाद पांच वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया
दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। यह निर्णय 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के संदर्भ में लिया गया है।
इस दुर्घटना में 18 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी और 15 घायल हो गए थे।
आदेश के अनुसार पुष्पेश आर त्रिपाठी उत्तर रेलवे जोन में दिल्ली मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक होंगे।