मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस अवधि के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक देश के उत्तरी-पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से दो से चार अधिक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
अप्रैल में जून के गरम मौसम ऋतु के दौरान दक्षिण प्रायद्विप, मध्य भारत, पूर्व भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक हीटवेव होने की संभावना है। दो से चार दिन अधिक हीटवेव रिकॉर्ड होने की संभावना है।