आईपीएल क्रिकेट में, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौ विकेट की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों मुकाबले में अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे। मुंबई के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल (नाबाद 104) ने नाबाद शतक जड़ने के अलावा जोस बटलर (35) के साथ पहले विकेट के लिए 74 और कप्तान संजू सैमसन (28 गेंद में नाबाद 38, दो छक्के, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन की अटूट साझेदारी की जिससे रॉयल्स ने आठ गेंद शेष रहते एक विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…
लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…
पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…