आईपीएल क्रिकेट में, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौ विकेट की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों मुकाबले में अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे। मुंबई के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल (नाबाद 104) ने नाबाद शतक जड़ने के अलावा जोस बटलर (35) के साथ पहले विकेट के लिए 74 और कप्तान संजू सैमसन (28 गेंद में नाबाद 38, दो छक्के, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन की अटूट साझेदारी की जिससे रॉयल्स ने आठ गेंद शेष रहते एक विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…
नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से एक नई…
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…
अमरीका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया…