खेल

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया

राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की जगह टॉम कोहलर कैडमोर को अंतिम एकादश में शामिल किया। वहीं पंजाब किंग्स ने भी नाथन एलिस को शामिल किया जो सत्र का पहला मैच खेलेंगे। हरप्रीत बराड़ की भी टीम में वापसी हुई है। 

राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 16 अंको के साथ दूसरे स्‍थान पर है। यह टीम एक जीत हासिल करके शीर्ष चार में पहुंचने की कोशिश करेगी। पंजाब किंग्‍स की टीम प्‍ले ऑफ में जाने से पहले ही चूक गई है।

कल रात नई दिल्‍ली के अरूण जेटली स्‍टेडियम में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 19 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ डेल्‍ही कैपिटल्‍स की टीम इस सीजन में सात हार और सात जीत के साथ 14 अंक लेकर पांचवे स्‍थान पर पहुंच गई। जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम सात हार और छह जीत के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्‍थान पर आ गई है। दोनों टीमों के प्‍ले ऑफ में पहुंचने का दारोमदार शेष टीम के प्रदर्शन पर निर्भर है। कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम अंक तालिका में 19 अंक के साथ सबसे ऊपर है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

8 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

9 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

9 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago