भारत

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते, शरदचंद्र पवार, रामराव सखाराम वाडकुटे, डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे, क्रिस्टोफर मनिकम, डॉ. अंबुमणि रामदॉस, कॉन्स्टैंडाइन रवींद्रन, एल.के. सुधीश, डॉ.एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ. मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार, रुक्मिणी मलिक, विश्वजीत सिन्हा, संतृप्त मिश्रा, दिलीप कुमार रे और मनमोहन सामल को राज्‍यसभा सदस्‍यता की शपथ दिलाई।

राज्यसभा कक्ष में तीन सदस्यों ने मराठी में, दो ने हिंदी में, छह ने तमिल में, एक ने अंग्रेजी में, चार ने बंगाली में और तीन ने ओडिया में शपथ ली। नए सदस्‍यों में पांच महाराष्ट्र से, छह तमिलनाडु से, पांच पश्चिम बंगाल से और तीन सदस्‍य ओडिशा से हैं।

इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू; जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम; राज्य सभा महासचिव पी.सी. मोदी और राज्‍यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर ‘कवच 4.0’ के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी

स्वदेशी तकनीक के जरिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सोलापुर खंड के 7 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 209 करोड़ रुपये मंजूर किए

भारतीय रेलवे ने मध्य रेलवे के सोलापुर डिवीजन के सात स्टेशनों पर 209 करोड़ रुपये…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने…

4 घंटे ago

20वें एशियाई खेलों का आज जापान के आइची-नागोया में औपचारिक उद्घाटन होगा

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों का उद्घाटन आज भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे…

5 घंटे ago

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अफ़गान शरणार्थियों को जबरन उनके देश वापस भेजने पर पाकिस्तान को चेतावनी दी

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने अफ़गान शरणार्थियों को जबरन उनके देश वापस भेजने पर पाकिस्तान…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने 73 आरकेएम सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 2×25 केवी में अपग्रेड करने के लिए 142 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन…

5 घंटे ago