insamachar

आज की ताजा खबर

Ram Navami is being celebrated with religious fervour and enthusiasm across the country today
भारत मुख्य समाचार

देशभर में आज रामनवमी धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही

आज देशभर में रामनवमी धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। यह त्योहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के अवतरण का प्रतीक है। रामनवमी चैत्र माह की नौवीं तिथि को मनाई जाती है। रामनवमी से पूर्व नौ दिन का उपवास रखा जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा का संदेश देता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह अवसर लोगों को त्याग और निस्वार्थ प्रेम के मूल्यों को अपनाने को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो अलग-अलग संदेश पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने कहा: “सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!”

‘सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री राम का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहे तथा हमारे सभी प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करता रहे। मैं आज रामेश्वरम जाने के लिए उत्सुक हूँ!”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *