रामनवमी के अवसर पर आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर अयोध्या मंदिर में विराजमान भगवान राम लला की प्रतिमा के मस्तक पर सूर्य तिलक जगमगा उठा। अयोध्या मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राम लला के सूर्य तिलक को डिजिटल माध्यम से देखा। सोशल मीडिया पोस्ट में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लाखों भारतीयों की तरह यह उनके लिए भी एक भावुक क्षण है।
रामनवमी का पर्व आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। चैत्र रामनवमी मेले की धूम आज अयोध्या में दिख रही है। नवनिर्मित श्रीरामलला मंदिर में पहली बार राम जन्मोत्सव मनाया गया।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…