भारत

राष्ट्रपति निकेतन- देहरादून स्थित राष्ट्रपति आवास- 24 जून से आम जनता के लिए खुलेगा

उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति आवास 24 जून, 2025 से आम जनता के लिए खुल जाएगा। 186 साल पुराने 21 एकड़ के एस्टेट को खोलना राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन की विरासत के साथ नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने की पहल का हिस्सा है। इस पहल के तहत, 2023 से राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति निलयम, हैदराबाद और राष्ट्रपति निवास, मशोबरा को सप्ताह में छह दिन आम जनता के लिए खोला गया। फरवरी 2025 से, राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड ऑफ चेंज सेरेमनी की शुरुआत नए प्रारूप में बैठने की क्षमता में वृद्धि के साथ हुई।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून, 2025 को राष्ट्रपति निकेतन का दौरा करेंगी और इस एस्टेट को आम जनता के लिए खोलने की तैयारियों का जायजा लेंगी। इस अवसर पर वह 132 एकड़ के इकोलॉजिकल पार्क, राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखेंगी।

राष्ट्रपति निकेतन जिसे पहले राष्ट्रपति आशियाना के नाम से जाना जाता था इसका उपयोग राष्ट्रपति के अंगरक्षकों द्वारा पीबीजी घोड़ों के प्रशिक्षण के लिए किया जाता था। इस विरासत भवन में अब कलाकृतियों का एक संग्रह प्रदर्शित किया गया है और यह इसकी समृद्ध विरासत की झलक प्रस्तुत करता है। आगंतुकों को राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के अस्तबल और घोड़ों को देखने का अवसर मिलेगा। लिली तालाब, रॉकरी तालाब, रोज़ गार्डन और पेर्गोला भी आगंतुकों के लिए आकर्षण के केंद्र होंगे।

राष्ट्रपति निकेतन के अलावा, लोग राष्ट्रपति तपोवन भी जा सकते हैं। यह राजपुर रोड पर 19 एकड़ का घना जंगल है। तपोवन देशी वृक्षों की घनी कैनोपी, घुमावदार पगडंडियाँ, लकड़ी के पुल, पक्षियों को देखने के लिए ऊँचे मचान और चिंतन और ध्यान के लिए शांत स्थानों के साथ प्रकृति में एक शांत पलायन प्रदान करता है। इसे निर्देशित पगडंडियों, मौसमी वनस्पतियों और पर्यावरण-व्याख्यात्मक तत्वों के माध्यम से आगंतुकों को प्राकृतिक संसार से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

राष्ट्रपति उद्यान जिसे अगले साल जनता के लिए खोला जाना है इसको एक सक्रिय पर्यावरण और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है जिसमें थीम आधारित उद्यान, एक तितली उद्यान, एक सुंदर झील, एक पक्षीशाला और बच्चों के लिए एक समर्पित क्रीडा क्षेत्र शामिल है। इस पार्क की योजना में एक क्रीडा क्षेत्र, पैदल चलने के ट्रैक, जॉगिंग और साइकिलिंग ट्रैक, जल संरक्षण प्रणाली और बाहरी शिक्षण- एक जीवंत कक्षा का निर्माण करना जो पर्यावरण जागरूकता, सक्रिय जीवन शैली और प्रकृति के साथ सद्भाव में परिवार के अनुकूल जुड़ाव को प्रोत्साहित करता है, भी शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

4 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

4 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago