सचिन बंसल की कंपनी नवी फिनसर्व को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 20 अक्टूबर से पहले मंजूर किए गए गृह ऋण के वितरण की अनुमति दे दी है। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने नवी फिनसर्व को अत्यधिक मूल्य निर्धारण सहित महत्वपूर्ण पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण 21 अक्टूबर की कारोबार समाप्ति से ऋण स्वीकृत करने और वितरित करने से रोकने का आदेश दिया था।
बेंगलुरु स्थित कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवी फिनसर्व को 20 अक्टूबर, 2024 से पहले स्वीकृत अनुसूचित गृह ऋण वितरण की अनुमति दे दी है। अनुमति 31 दिसंबर, 2024 तक के लिए दी गई है।’’
इसमें कहा गया कि यह निर्णय कई घर खरीदारों को राहत प्रदान करता है, जिनके आवास ऋण आरबीआई द्वारा नियामकीय कार्रवाई से पहले स्वीकृत किए गए थे और जो पहले से निर्धारित ऋण वितरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
केंद्रीय बैंक ने नवी फिनसर्व के अलावा तीन अन्य गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) नई दिल्ली स्थित डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता स्थित आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और चेन्नई स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे।
बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्ल्यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…