भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा और ईसीबी के अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने बासेल में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) की बैठक से अलग इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता 2015 में हुए पुराने समझौते का नवीनतम रूप है। इसके अंतर्गत दोनों केन्द्रीय बैंकों के बीच नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान, नीतिगत संवाद और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। यह सहयोग उन क्षेत्रों में केंद्रित होगा जो दोनों संस्थानों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। आरबीआई ने कहा है कि इस नए समझौते से केंद्रीय बैंकिंग प्रथाओं और वित्तीय क्षेत्र के विकास पर संस्थागत जुड़ाव और सहयोग को अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…
भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…
भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा…
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…