भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा संरक्षित करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने का आग्रह किया है। हैदराबाद में कल एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्क फ्रॉम होम व्‍यवस्‍था फिर शुरू करने की अपील की।

प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास व्यवधान के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 126 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विवेकाधीन खर्चों पर पुनर्विचार करने की भी अपील की, क्योंकि देश बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागतों से आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से खाद्य तेल की खपत कम करने और किसानों से विदेशों से आयातित रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

2 घंटे ago

पीएम मोदी ने UPSC के शताब्दी समारोह को किया संबोधित, कहा- 100 वर्षों में बदलाव के बावजूद संस्था पर भरोसा अटूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा…

2 घंटे ago

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की अवधि को घटाकर 15 दिन किया और स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की

नए चीनी सीजन की एक अक्टूबर से शुरुआत के साथ भारत सरकार ने त्योहारी सीजन…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया

भारतीय नौसेना पोत-आईएनएस त्रिशूल फ्रांसीसी नौसेना के साथ वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'वरुण' के 24वें…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

6 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

8 घंटे ago