भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शैक्षणिक संस्थानों के संकाय सदस्यों के लिए एक छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। योजना के तहत भारत में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी या एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज में अर्थशास्त्र या वित्त विषय पढ़ाने वाले पूर्णकालिक संकाय सदस्य अल्पकालिक शोध के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। छात्रवृत्ति के लिए शोध में शामिल क्षेत्र मौद्रिक और वित्तीय अर्थशास्त्र, बैंकिंग, वास्तविक क्षेत्र के मुद्दे और आरबीआई के हित के अन्य विषय पर आधारित हैं।
इस योजना का उद्देश्य आरबीआई के भीतर विभिन्न परिचालन क्षेत्रों का अनुभव प्रदान करते हुए संकाय और छात्रों के बीच आरबीआई की गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उनके बायोडेटा, एक हजार शब्दों से अधिक के शोध प्रस्ताव और चयन पैनल द्वारा आयोजित साक्षात्कार के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अधिकतम पांच छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अगले महीने की 5 तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिक विवरण आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…