बिज़नेस

रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4 प्रतिशत किया, रेपो दर में कोई बदलाव नहीं

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने चार के मुकाबले दो के बहुमत से रेपो दर को 6.5 शून्‍य प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया है। इसी तरह स्थायी जमा सुविधा दर 6.25 प्रतिशत और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी रहेगी। बैंक ने फरवरी 2023 से इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

रिजर्व बैंक ने संभावित नकदी की कमी को दूर करने के लिए नकद आरक्षित अनुपात में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4 प्रतिशत कर दिया है। इससे एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त राशि उपलब्‍ध होगी।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने मुद्रास्‍फीति के पूर्वानुमान को संशोधित कर 4.8 प्रतिशत कर दिया है। यह पिछले अनुमान से दशमलव तीन प्रतिशत अधिक है।

Editor

Recent Posts

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

6 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

16 मिनट ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

18 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण…

24 मिनट ago