insamachar

आज की ताजा खबर

RBI
बिज़नेस

RBI ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम, 2026 में दूसरा संशोधन जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम, 2026 में दूसरा संशोधन जारी किया है। इसमें वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात तथा आयात शामिल हैं। संशोधित प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माने जाएंगे। इस नए नियामकीय ढांचे का उद्देश्य कारोबार करने में सुगमता को बढ़ावा देना है। केंद्रीय बैंक ने इन संशोधनों की अधिसूचना 2 नवंबर को जारी की थी। बैंक ने निर्यातकों, आयातकों और अन्य हितधारकों को नए प्रावधानों को समझने में मदद के लिए अपनी वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की सूची भी जारी की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *