बिज़नेस

RBI ने UPI लाइट वॉलेट के लिए ऑटो-रीप्लेनिशमेंट सुविधा लाने का प्रस्ताव दिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई लाइट वॉलेट के लिए ऑटो-रीप्लेनिशमेंट सुविधा लाने का प्रस्ताव दिया है। बैंक के आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक यूपीआई लाइट को ई-मैंडेट ढांचे के भीतर लाने की योजना बना रहा है। इसके अनुसार यदि यूपीआई वॉलेट में शेष राशि ग्राहक द्वारा निर्धारित सीमा से कम हो जाती है, तो फंड अतिरिक्त प्रमाणीकरण या प्री-डेबिट अधिसूचना के बिना ही उसके खाते से वॉलेट में चला जाएगा।

आरबीआई ने कहा है कि इस कदम से ग्राहक यूपीआई लाइट का निर्बाध रूप से उपयोग कर सकेंगे। नियमों में यह बदलाव विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित है।

वर्तमान में यूपीआई लाइट सुविधा ग्राहकों को अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में दो हजार रुपये तक लोड करने और पांच सौ रुपये तक भुगतान करने की अनुमति देता है।

यूपीआई लाइट को सितंबर 2022 में ऑन-डिवाइस वॉलेट के माध्यम से त्वरित और निर्बाध तरीके से छोटे मूल्य के भुगतान करने के लिए लाया गया था।

आरबीआई ने कहा है कि इस संबंध में संबंधित दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

2 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

2 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

2 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

2 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

2 घंटे ago