दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर देने के उद्देश्य से ‘दुर्गा योजना’ को मंज़ूरी दी है। यह फ़ैसला कल नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई। इस योजना के पहले चरण में एक हजार तीन सौ गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किये जाएंगे। इनमें से एक हजार एक सौ सत्तर ऑटो महिलाओं के लिए और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और चालक बनने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्व ज़िले में महिलाओं के लिए अधिकतम 90 और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए 10 इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किये जाएंगे। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह योजना दिल्ली को अधिक सुरक्षित, हरित और समावेशी शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…