insamachar

आज की ताजा खबर

RBI
बिज़नेस

RBI ने मासिक बुलेटिन में कहा – भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बीच भी संतुलित

रिजर्व बैंक के मासिक बुलेटिन में कहा गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार जारी है। वैश्विक वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता ने वैश्विक विकास में मंदी की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। लेख के अनुसार, इन चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है और यह कृषि क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन और खपत में सुधार से स्पष्ट है। लेख के अनुसार, इन चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत की व्यापक आर्थिक ताकत फरवरी 2025 में खाद्य कीमतों में और सुधार के कारण हेडलाइन सीपीआई मुद्रास्फीति में सात महीने के निचले स्तर 3 दशमलव 6 प्रतिशत तक की गिरावट से मजबूत हुई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *