बिज़नेस

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर अपरिवर्तित रखने और न्यूट्रल रुख बनाए रखने का फैसला किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे मौजूदा 5.25 प्रतिशत पर बनाये रखने का निर्णय लिया गया है। चालू वित्त वर्ष के लिए छठी और अंतिम द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा है कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया है। इसके परिणाम स्‍वरूप अन्य दरों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। RBI ने दिसंबर 2025 में रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की थी।

RBI ने वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक की मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को संशोधित करके 4 प्रतिशत और दूसरी तिमाही के लिए 4.2 प्रतिशत कर दिया है। दिसंबर में आर.बी.आई. ने पहली तिमाही के लिए 3.9 प्रतिशत और दूसरी तिमाही के लिए चार प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। गवर्नर ने कहा कि मुद्रास्फीति के अनुमान में मामूली बढ़ोत्तरी मुख्य रूप से कीमती धातुओं के मूल्‍यों में वृद्धि के कारण है।

RBI ने 2026-27 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी वृद्धि के अनुमानों को संशोधित करते हुए 6 दशमलव 9 प्रतिशत और दूसरी तिमाही के लिए सात प्रतिशत कर दिया है। मौद्रिक नीति समिति की पिछली बैठक के बाद, आर बी आई ने पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान, 6.7 प्रतिशत और दूसरी तिमाही के लिए 6.8 प्रतिशत लगाया था।

आरबीआई ने अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में ग्राहकों की देयता को सीमित करने के मसौदा दिशा निर्देश जारी करने का प्रस्ताव रखा है। गवर्नर ने कहा कि इन दिशानिर्देशों के अंतर्गत आरबीआई छोटी रकम के धोखाधड़ी वाले लेनदेन में हुए नुकसान के लिए ग्राहकों को 25 हजार रुपये तक का मुआवजा देने के लिये योजना बनाई जा रही है।

गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि बैंक डिजिटल भुगतान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए संभावित उपायों पर एक चर्चा पत्र भी प्रकाशित करेगा, जिसमें विलंबित क्रेडिट और वरिष्ठ नागरिकों जैसे विशिष्ट वर्गों के उपयोगकर्ताओं के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण शामिल हो सकते हैं। रिजर्व बैंक दुष्प्रचार और ऋण वसूली तथा वसूली एजेंटों की नियुक्ति से संबंधित मसौदा दिशा निर्देश भी जारी करने की योजना बना रहा है।

इसके अंतर्गत, आरबीआई वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के विज्ञापन, विपणन और बिक्री पर विनियमित संस्थाओं को व्यापक निर्देश जारी करेगा। आरबीआई ने वसूली एजेंटों की नियुक्ति और ऋण वसूली से संबंधित अन्य पहलुओं पर सभी मौजूदा आचरण संबंधी निर्देशों की समीक्षा और सामंजस्य स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। आरबीआई लीड बैंक योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट मॉडल के लिए संशोधित मसौदा दिशानिर्देश भी जारी करेगा।

Editor

Recent Posts

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु

80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’ की खरीद के लिए 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’, गोला-बारूद और अन्य आवश्यक उपकरणों…

6 घंटे ago

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा समाप्त की

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा हटाने का निर्णय लिया…

6 घंटे ago

राष्ट्र आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है; प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्‍ट्र को सम्‍बोधित किया

देश आज 80वां स्‍वाधीनता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने…

19 घंटे ago