उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पिछले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सबसे अधिक वर्षा हुई। लगातार बारिश के बीच प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है। इस बीच, मौसम की चेतावनी को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों, नदी-नालों तथा जलभराव वाले इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।





