वायरल न्यूज़

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार: सरकार

सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। घरेलू एलपीजी उत्पादन स्थिर है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। नई दिल्ली में आज पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में उपभोक्ताओं को 11 हजार 300 टन व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और खुदरा दुकानों पर एलपीजी की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी और जमाखोरी पर की गई कार्रवाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कल देशभर में चार हजार पांच सौ से अधिक छापे मारे गए।

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोई समुद्री दुर्घटना नहीं हुई है और सभी 22 जहाज और 611 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नौवहन महानिदेशालय निरंतर इनकी निगरानी कर रहा है। श्री सिन्‍हा ने बताया कि बंदरगाहों पर जहाजों की आवाजाही सामान्‍य है और सुचारू माल ढुलाई के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि न्‍यू मंगलौर बंदरगाह ने कच्चे तेल और एलपीजी की ढुलाई के शुल्कों में छूट की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच सरकार जहाजों की आवाजाही और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर कड़ी नजर रख रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बातचीत की और पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए संवाद, तनाव कम करने और शांति पर जोर दिया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऊर्जा केन्‍द्रों पर हमलों की कड़ी निंदा की और सभी पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन तथा निरंतर समन्वय के लिए समर्थन की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने आर्मेनिया-अजरबैजान के रास्‍ते 284 तीर्थयात्रियों सहित 913 नागरिकों को निकाला है।

विदेश मंत्रालय में खाडी मामलों के संयुक्त सचिव असीम महाजन ने बताया कि कल इराक से सुरक्षित बचाए गए तेल टैंकर एमटी सेफसी विष्णु के 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों के आज भारत लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ओमान से बचाए गए 24 भारतीय नाविक भारत पहुंच चुके हैं, जिनमें एमवी एमकेडी व्योम पर सवार 16 और एमटी स्काईलाइट पर सवार 8 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कतर एयरवेज आज भारत के लिए 10 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी। असीम महाजन ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक लापता है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात लापता भारतीय नागरिकों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

1 घंटा ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

1 घंटा ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

1 घंटा ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

1 घंटा ago

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

4 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

8 घंटे ago