चुनाव

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज पूर्वी दिल्ली से ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान की शुरूआत की

राष्‍ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज पूर्वी दिल्ली से ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्‍मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में कल्याणपुरी क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान उन्‍होंने जनता से पार्टी की जीत का अशीर्वाद मांगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल “शेर” हैं और कोई उन्हें तोड़ नहीं सकता। एक वाहन में सवार, सुनीता केजरीवाल पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कोंडली इलाके में मतदाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाए, मुफ्त बिजली मुहैया कराई और मोहल्ला क्लीनिक खोले। सुनीता केजरीवाल ने कहा, “हम तानाशाही हटाने और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे।”

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

16 घंटे ago