केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय cbse.gov.in. पर अपने छात्रों का पंजीकरण करवा सकते है। अधिसूचना में बताया गया है कि 2025-26 सत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में वे सभी छात्र परीक्षा दे सकेंगे जिनका नाम और विवरण उनके स्कूलों की ओर से दाखिल करा दिया गया है।
स्कूलों को छात्रों का विवरण दाखिल करने से पहले सीबीएसई पोर्टल पर खुद का भी पंजीकरण कराना होगा। सीबीएसई ने कहा है कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अनाधिकृत और असंबद्ध संस्थानों के छात्र उनकी स्कूल में नियमित कक्षाओं में भाग नहीं ले रहे हैं। बोर्ड ने यह भी कहा है कि छात्रों को सीबीएसई के अलावा किसी अन्य बोर्ड में पंजीकृत नहीं करवाया जा सकता। स्कूलों से कहा गया है कि छात्र का नाम, उसके माता-पिता या अभिभावक का नाम, विषयों के नाम और अन्य सूचना को सही तरीके से दाखिल करें।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…