भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा की 24 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान दर्ज

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्‍या में मतदान के लिए आगे आएं। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने आज मतदान में हिस्‍सा लेने वाले निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की कि वे अधिक संख्‍या में अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करके लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूत बनाए। उन्‍होंने युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि सुदृढ़ इच्‍छा शक्ति वाली सरकार ही जम्‍मू कश्‍मीर को आतंक मुक्‍त कर सकती है और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा कर सकती है। श्री शाह ने ऐसी सरकार चुनने की आवश्‍यकता पर बल दिया जो युवाओं की शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्र में अलगावाद तथा भाई-भतीजावाद समाप्‍त करने के प्रति वचनबद्ध हो।

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चेनाब घाटी के डोडा, किश्‍तावाड़ और रामबन जिलों में मतदान जारी है। इन जिलों में सात लाख 14 हजार मतदाता 64 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। जम्‍मू कश्‍मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे है।

चेनाब घाटी के अलावा पहले चरण में दक्षिण कश्‍मीर के चार जिलों- अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां की 16 विधानसभा सीटों पर भी पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, पहले चरण में कश्‍मीरी पंड़ितों को मतदान की सुविधा देने के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जम्‍मू में 19, उधमपुर में एक और दिल्‍ली में चार केंद्र शामिल हैं। इस चरण में 35 हजार से अधिक कश्‍मीरी पंडित वोट डाल सकेंगे। मतदान शाम छह बजे समाप्‍त होगा।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में आयोजित इंडिया वाल्व्स 2026 सम्मेलन में इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज चेन्नई में आयोजित इंडिया वाल्व्स 2026 में इंडिया वाल्व रजिस्ट्री…

5 घंटे ago

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त के दौरान सीआईएल ने 322.90 मिलियन टन (एमटी) कोयले की आपूर्ति की

कोयला उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कम होने के स्पष्ट संकेत मिलने के साथ…

5 घंटे ago

नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार क्षेत्र से पांच वर्षीय बच्चे सहित तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार क्षेत्र से पांच…

6 घंटे ago

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, राहत और बचाव अभियान जारी

बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। लगातार नदियों के उफान पर…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक…

6 घंटे ago

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई नदियां खतरे…

12 घंटे ago