insamachar

आज की ताजा खबर

Rekha Gupta will be the new Chief Minister of Delhi
भारत मुख्य समाचार

भाजपा विधायक रेखा गुप्ता होंगी अगली दिल्ली की मुख्यमंत्री

बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिये चुना गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और NDA के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह में पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कल रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *