रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में कल नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज निवास में उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली की नई मुख्यमंत्री को उनके पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एनडीए के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए सेंट्रल दिल्ली के कुछ मार्गों पर परिवर्तन और प्रतिबंध लागू किया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाली रेखा गुप्ता वर्तमान चुनाव में शालीमार बाग सीट पर जीत दर्ज करके विधानसभा पहुंची हैं। वे 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रहीं। 2007 में वह पहली बार निगम पार्षद बनीं। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं। दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…
भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर…
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…