भारत

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन प्रभावित रामबन जिले में राहत और बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने और भूस्खलन की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान आज फिर से शुरू गया है। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले महत्‍वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से खोलने के प्रयास जारी हैं।

रामबन जिले में कल बादल फटने से हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई। भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीम राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, लेकिन खराब मौसम की कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

रामबन के पुलिस उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वो घरों से बाहर न निकलें। मेरी पब्लिक से अपील है कि बिल्कुल भी ऐसे एरिया में वेंचर आउट मत करें अपने घरों में रहे, सैफ लोकेशन पर रहे और अलर्ट रहे और जो भी एडवाइजरी जिस एडमिनिस्ट्रेशन या कंट्रोल रूम से जारी की जाती है, वह हम डिफरेंट-डिफरेंट मीडियम से कर रहे हैं। जैसे मंदिरों से करवा रहे हैं वह अनाउंसमेंट मस्जिदों से करवा रहे हैं या बाकी जगहों से जो नंबरदार चौकीदार है। तो उसके ऊपर ध्यान दें। तेज बारिश के कारण आज रामबन जिले में स्कूल और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

यातायात अधिकारियों ने कहा कि हल्के मोटर वाहनों को आज सुबह 10:00 बजे से जम्मू पहुंचने के लिए दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से मुगल रोड के रास्ते राजौरी और पूंछ की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क और मौसम की स्थिति में सुधार होने तक राजमार्ग के दोनों ओर से किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बीच आज सुबह रामबाण इलाके में सड़क से मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण के ऐहतियात के तौर पर रामबन जिले और कश्मीर घाटी के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

18 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

18 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago