भारत

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना में तेज वर्षा के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन ग्रस्त जिलों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चल रहा है। राहत और बचाव अधिकारी सामान्य स्थिति बहाली के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है कि जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा बचाव कार्यों में जुटी हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 9 सौ 14 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। चम्बा ज़िले में मणिमहेश यात्रा मार्ग में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

पंजाब में, मूलसलाधार वर्षा के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से बडी मात्रा में पानी आने के कारण पूरे राज्य के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

5 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

7 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

7 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

7 घंटे ago