देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में सात दशमलव आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह पाँच तिमाही में सबसे अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में जीडीपी सात दशमलव चार प्रतिशत रही थी। वरिष्ठ आर्थिक विशेषज्ञ शिशिर सिन्हा ने बताया कि कई क्षेत्रों में विकास के कारण जीडीपी में बढोतरी का अनुमान है।
इसमें दो बातें महत्वपूर्ण है। पहला तो यह है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का जो परफॉर्मेंस है, वो काफी अच्छा रहा, सेवा क्षेत्र का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है, दूसरी तरफ अगर हम देखें तो जो कंजम्पशन है वह भी काफी अच्छा रहा है, लगभग आप समझ लीजिए 7 प्रतिशत और 10 प्रतिशत के करीब में है। अमरीका का जो सीमा शुल्क का मसला है उसका क्या असर पड़ेगा, तो उम्मीद यह जताई जा रही है कि यह विवाद लंबा नहीं चलेगा। अगर लम्बा नहीं चलता है तो इस साल जो विकास दर 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच जो आर्थिक सर्वेक्षण में रखा गया था उसी रेंज में विकास होने का अनुमान है।
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…
अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…
फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…