उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन ग्रस्त जिलों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चल रहा है। राहत और बचाव अधिकारी सामान्य स्थिति बहाली के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा बचाव कार्यों में जुटी हैं।
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 9 सौ 14 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। चम्बा ज़िले में मणिमहेश यात्रा मार्ग में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
पंजाब में, मूलसलाधार वर्षा के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से बडी मात्रा में पानी आने के कारण पूरे राज्य के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…